ग्राम चौंधेडी में मकान की दीवार गिरने से मचा हड़कंप

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

एक मजदूर के मकान की पिछली दीवार भारी बारिश के चलते भर भरा कर गिर गई। गुरुवार को ब्लॉक जलीलपुर अंतर्गत ग्राम चौंधेडी में सुबह करीब 10 बजे महिपाल पुत्र गरीबा सिंह के मकान की पिछली दीवार भारी बारिश के चलते गिर गई। दीवार के गिरने से मकान में रह रहे परिजनों में हड़कंप मच गया। दीवार गिरती देख घर में रह रहे लोग बाहर की तरफ भाग लिए। मकान के पिछले हिस्से की दीवार गिरने से छत का लेंटर भी लटक गया। महिपाल सिंह ने बताया कि शुक्र है की कोई अनहोनी घटना होने से बच गई। पीड़ित महिपाल सिंह ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। क्योंकि पीड़ित मकान की दीवार गिरने से उसमें रहने को भयभीत हैं। क्योंकि कभी भी किसी समय लिऺटर भी गिर सकता है। पीड़ित ने बताया कि यदि बारिश के चलते लेंटर गिरता है तो पड़ोस के मकानों को भी क्षति पहुंच सकती है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply