मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदुर कुटी में संस्कृत विद्यालय का किया शिलान्यास

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

बिजनौर। महात्मा विदुर विश्व के पहले नीतिकार रहे हैं। अब सीएम योगी आदित्यनाथ विदुर कुटी आए तो 35 मिनट दिए भाषण में दस मिनट तक महात्मा विदुर और महर्षि कण्व और मां गंगा का जिक्र ही रहा। सालभर में विदुर कुटी पर मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा रहा। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाद राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को भी महात्मा विदुर का नाम दिया गया। साथ ही पौधरोपण अभियान का शुभारंभ भी विदुरकुटी के पास से ही हुआ। राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिजनौर में इसे भी मुद्दा बनाया जाएगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर दौरे पर विदुर कुटी आए। यहां पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ के साथ ही महात्मा विदुर के मंदिर में उन्हें नमन किया गया। मंच पर भाषण शुरू हुआ और शुरुआत महात्मा विदुर की पावन धरा को नमन करने के साथ हुई। पूरे भाषण में करीब दस मिनट ऐसी रहीं, जिसमें सीएम योगी ने मां गंगा, महात्मा विदुर और कण्व ऋषि का जिक्र किया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दुर्योधन के व्यंजन छोड़ महात्मा विदुर के आश्रम में शाक-भाजी खाने का जिक्र भी किया। पूरे भाषण में एक बार भी विपक्ष पर न हमला बोला और न उनका जिक्र किया। केवल सरकार की उपलब्धि, पौधरोपण अभियान और गंगा की धारा विदुरकुटी के पास लाने के बारे में ही चर्चा की।
ऐसा नहीं है कि मुख्यमंत्री पहली बार विदुर कुटी आए थे, बल्कि एक साल में ही यह उनका दूसरा दौरा था। इस बार भी उन्होंने महात्मा विदुर के मंदिर पहुंचकर उन्हें पुष्प चढ़ाए और पूजा की। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जिले में मुद्दा बनाएगी। यहां होने वाले कार्यों और इतिहास को सम्मान देने के नाम पर जनता से वोट भी मांगे जाएंगे। माना जा रहा है। कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा राजनीति की नैया को सबसे बड़े नीतिकार के जरिए पार लगाना चाहती है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply