द हेजलमून स्कूल हर्षाया जब चांद पर परचम लहराया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

द हेज़लमून स्कूल में कल संध्या काल सभा का आयोजन हुआ जिसमें सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने की खुशी में आमंत्रित किया गया था। सभी ने इस गर्वांवित करने वाली घटना को एक साथ मिलजुल कर एक बड़े स्क्रीन पर देखा। सभी का चेहरा हर्षोन्माद से प्रफुल्लित था। यह एक अद्भुत पल था जब चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव के स्पेसक्राफ्ट पर उतरा। गर्व से सभी के चेहरे खिले हुए तथा भाव विभोर होने के कारण आंखों में खुशी के आँसू थे। आज विद्यालय में बच्चों को भी एकत्र कर बड़े स्क्रीन पर चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण एवं लैंडिंग की वीडियो दिखाई गई। साथ ही बच्चों से उनके विचार भी एकत्र किए गए। जिसमें बच्चों ने भारत भूमि के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया उनके वक्तव्य में गर्व प्रकट होता था कि हमने भारत भूमि पर जन्म लिया है। इस वीडियो को देखने के उपरांत विद्यालय परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। यह कार्यक्रम सीनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रेरणा चौधरी एवं वाइस प्रिंसिपल अभिनव चौधरी के सफल निर्देशन में हुआ। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती गरिमा सिंह ने बच्चों को इसके बारे में अन्य जानकारी दी उन्होंने बताया कि इसको बनाने में जो टीम कार्य कर रही थी उसमें तीन पुरुष और एक महिला सम्मिलित थे। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष अनिरुद्ध मित्तल, निर्देशिका श्रीमती शक्ति अनिरुद्ध मित्तल भी सम्मिलित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
भारत के चंद्र यान ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत पहला देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट को उतारा है। इसके साथ ही यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। मुझे आशा है आगे चलकर हमारे विद्यालय के बच्चे भी कुछ ऐसा ही कार्य करके विद्यालय का ही नहीं बल्कि अपने देश का नाम रोशन करेंगे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply