आधारशिला द् स्कूल द्वारा चांदपुर महिला चिकित्सालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

आधारशिला द स्कूल ने स्टेशन रोड, चांदपुर स्थित महिला चिकित्सालय में “स्वच्छता ही सेवा” इस राष्ट्रीय अभियान 2023 के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों- कर्मचारियों ने प्रातः 9 बजे से शारीरिक श्रमदान किया। चिकित्सालय में उगे हुए घास- फूस एवं झाड़ियों की सफाई करते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने इसके बाद अस्पताल की चाहरदीवारी पर पेंटिंग भी की। पुताई करने के बाद उस पर स्वच्छता से संबंधित सुंदर-सुंदर नारे भी लिखे। आधारशिला इको क्लब के सौजन्य से इसमें वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसका उद्घाटन चांदपुर की उपजिलाधिकारी ऋतुरानी ने चंपा के पेड़ को वृक्षारोपित करके किया। उप जिलाधिकारी चांदपुर ने बच्चों के इस अथक प्रयास की हृदय से सराहना की एवं उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने नगर के मध्य में स्थित इस महिला चिकित्सालय की साफ – सफाई के लिए विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल को विशेष रूप धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद, चांदपुर की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा भी उपस्थिति रहीं। उन्होंने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के पी सिंह ने भी वृक्षारोपण किया। कुछ समय पहले की हालत के बाद आज उस अस्पताल की स्थिति देखते ही बन रही थी। बच्चों ने बीच-बीच में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे का उद्घोष भी किया, जिससे उनके अंदर एक नई स्फूर्ति का संचार होता चला गया। इस अवसर पर आधारशिला इको क्लब के इंचार्ज बिजेंद्र सिंह नेगी ने बताया की आधारशिला इको क्लब के सौजन्य से वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल ने बताया कि इस विशेष स्वच्छता अभियान के लिए भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय- भारत सरकार एवं सीबीएसई, देहरादून रीजन के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून रीजन के लगभग 1500 स्कूलों में से आधारशिला द स्कूल, चांदपुर को इस “स्वच्छता ही सेवा” राष्ट्रीय अभियान के लिए चयनित किया गया है, यह अपने जनपद बिजनौर एवं चाँदपुर नगर के लिए भी हर्ष का विषय है। इस अवसर पर प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप-प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, प्रोग्राम- कोऑर्डिनेटर बबीता त्यागी, लक्ष्मीबाई महाविद्यालय ( सम्बद्ध दिल्ली विश्वविद्यालय) की छात्र-संघ की सचिव मित्रविंदा कर्णवाल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं , कर्मचारी गण चतुर्थ -श्रेणी कर्मचारी गण सभी की शत-प्रतिशत उपथिति रही। नगर वासियों ने भी आधारशिला स्कूल के इस पहल की सराहना की और उन्होंने भी अपने आसपास साफ- सफाई रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक भी उपथिति रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply