सैदपुर नवादा में न्याय पार्टी द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

ग्राम सैदपुर नवादा में न्याय पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमे लगभग 400 कार्यकर्ताओं एवम् विश्वकर्मा समाज तथा पिछड़े वर्ग के लोगो ने भाग लिया। सभा में न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस पी सिंह एवम् प्रदेश अध्यक्ष नरदेव दत्त शर्मा का बड़े उत्साह के साथ लोगो ने स्वागत किया। न्याय पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तर एवम् प्रदेश स्तर के नेताओ ने सभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष का भाषण बहुत ही उत्साहवर्धक एवं जोशीला था उन्होंने वहां मौजूद लोगों में न्याय पार्टी का अलख जगा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण पर वहां उपस्थित लोगो को आत्मविभोर कर दिया। सभी ने न्याय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा आगामी चुनाव में न्याय पार्टी को बहुमत से चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply