नगर पालिका ने अवैध रूप से लगा टावर हटाया काफी समय से चल रहा था विवाद

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

स्योहारा मोहल्ले वासियों की शिकायत के चलते काफी समय से विवादित मोबाईल टावर को नगर पालिका ने पुलिस बल की मदद से हटा दिया है। हालांकि पूरी तरह से हटाने के लिए कंपनी व मकान स्वामी ने दो दिन का समय लिया है।
नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर में इमराना पत्नि हबीब के मकान की छत पर क्रिस्ट डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड का एक टावर लगा हुआ था। जिसका काफी समय से मोहल्ले वासी विरोध कर रहे थे। मोहल्ले वासियों ने टावर हटाने के लिए हर स्तर पर शिकायत की। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने कई वार मकान स्वामी हबीब को टावर हटाने के लिए नोटिस भी दिया था लेकिन मकान स्वामी ने टावर नहीं हटाया। शुक्रवार की दोपहर नगर पालिका ईओ बिजेन्द्र सिंह पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टावर हटाने की कार्यवाई शुरू की। मकान स्वामी हबीब ने काफी विरोध किया लेकिन पालिका कर्मचारी अपना काम करते रहे। मोबाईल टावर के सभी कनेक्शन काट कर टावर की आपूर्ति बंद कर दी गई। मोबाईल टावर को हटाने (खोलने) के लिए प्रशिक्षित टेक्निकल कर्मचारियों की जरुरत थी इसलिये कंपनी के आग्रह पर कंपनी को दो दिन का समय दिया गया है। कंपनी दो दिन में स्वतः ही टावर को हटा लेगी। नगर पालिका ईओ बिजेन्द्र सिंह पाल का कहना है कि टावर के सभी कनेक्शन काट कर आपूर्ति बंद कर दी गई है। टावर खोलते समय कोई अन्होनी न हो इसलिए कंपनी को दो दिन का समय दिया गया है। कंपनी का कहना है कि वह खुद ही टावर हटा लेगी।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply