आर्य समाज बिजनौर के तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती की 220 जयंती के उपलक्ष में तीन दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

जिला आर्य समाज बिजनौर के तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती के उपलक्ष में तीन दिवसीय महासम्मेलन के प्रथम दिवस गुरुवार की प्रातः साढ़े आठ बजे यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य यजमान पत्रकार अचल कुमार सपत्नीक रहे। यज्ञ स्वामी सूर्य वेश द्वारा वेद मंत्रों के साथ कराया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी आर्य जन उपस्थित रहे। यज्ञोंपरांत साढे नौ बजे ध्वजारोहण एसडीएम सदर विजयवर्धन तोमर, पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ बीरबल सिंह द्वारा किया गया। उसके बाद शोभायात्रा को भी इन अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। आर्य समाज परिसर से आरंभ हुई शोभा यात्रा का शक्ति चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक, कलेक्ट्रेट, विकास भवन एवं मुख्य पोस्ट ऑफिस मार्ग से होते हुए आर्य समाज परिसर में समापन किया गया। इस शोभायात्रा में बैंड बाजे के पीछे जनपद एवं अन्य जनपदों के आर्य जनों ने अपनी वेशभूषा के साथ पैदल चलकर आर्य समाज के नियमों, संगठन सूत्र, प्रार्थना एवं आर्य भजनों का बहुत ही सुंदर गायन किया। आर्य जनों ने समाज के सभी लोगों से तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन में आकर ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। प्रथम दिन के द्वितीय सत्र में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ मंजू चौधरी एवं संचालन डॉक्टर सत्येंद्र शर्मा अंगिरस व डॉक्टर रंजना ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित अध्यापिकाओं,अन्य महिलाओं एवं छात्राओं को जागरुक करते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर सामाजिक बुराइयों का विरोध करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से राजनीति में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। हम महिलाओं को अपनी अधिकारों और कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहकर समाज को एक नई दिशा देनी होगी। आयुर्वेदिक कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका दिव्या पांडे ने एक गीत के माध्यम से नारी सशक्ति करण पर प्रस्तुति दी। जिसका उपस्थित आर्य जनों एवं महिलाओं ने काफी सराहना की। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर मंजू चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़कर विशेष पहचान बनानी है। इसके लिए हमेशा अथक प्रयास करना चाहिए। आज हमारे देश की बालिकाएं खेलो एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए आईएएस, आईपीएस और पीसीएस जैसे उच्च पदों पर आसीन हो रही है। राजनीति में महिलाओं ने विशेष पहचान बनाई है। भारत सरकार ने भी महिलाओं को उचित सम्मान देने का कार्य किया है। उच्च शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनाना बहुत जरूरी है। इस सत्र में मुख्य रूप से महोपदेशक श्री हरि प्रकाश शास्त्री, महाशय तेजपाल आर्य, देवेंद्र सत्यार्थी, कल्याण सिंह, राजवीर आर्य, घासीराम आर्य, जयप्रकाश आर्य आदि ने महिलाओं को भजनों के द्वारा जागरूक करने की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आयुर्वेदिक कन्या इंटर कॉलेज एवं बाल विद्या मंदिर की छात्राएं, शिक्षिकाएं तथा विजेंद्र सिंह आर्य, जितेंद्र कुमार, राजपाल सिंह आर्य, मास्टर चंद्रपाल सिंह आर्य, प्रधान रावेंद्र आर्य, छोटे सिंह, हरपाल सिंह, वरुण आर्य, भानु प्रताप सिंह, मास्टर ब्रह्मपाल सिंह, बलबीर सिंह आर्य, सुरेश पाल आर्य, विक्रम देव आर्य, डॉक्टर पवन चौधरी, आलोक भारद्वाज, रामनाथ आर्य एवं देवेंद्र आर्य आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply