हेजल मून स्कूल के अधिकृत मित्तल सिंथेसाइजर बने स्टार

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

द हेज़लमून स्कूल चाँदपुर के अधिकृत मित्तल सिंथेसाइजर स्टार बने
अधिकृत मित्तल द हेज़लमून स्कूल चाँदपुर का कक्षा सातवीं का छात्र है। जो पिछले कुछ महीनों से लगातार मुरादाबाद और नोएडा में आयोजित एन.सी.सी के केंप्स में सिंथेसाइजर बजा रहा है। एक सितंबर 2023 से दस सितंबर 2023 तक मुरादाबाद में आयोजित इंटर बटालियन काम्प्टीशन में प्रतिभाग किया। वहाँ विजयी होकर इक्कीस सितंबर 2023 से तीस सितंबर 2023 तक पुनः मुरादाबाद में आयोजित प्री इंटर ग्रुप काम्प्टीशन 1 में प्रतिभाग किया और वहाँ भी विजय प्राप्त कर अनेक पुरस्कार जीते। तदुपरांत एक अक्टूबर 2023 से दस अक्टूबर 2023 तक मुरादाबाद में ही आयोजित प्री इंटर ग्रुप काम्प्टीशन 2 में पुनः सफलता पूर्वक प्रतिभाग किया और वहाँ विजयी होकर उसने सत्रह अक्टूबर 2023 से छब्बीस अक्टूबर 2023 तक लांचिंग कैंप में आयोजित प्री इंटर ग्रुप काम्प्टीशन तीन में प्रतिभाग किया और सफलता प्राप्त की। संघर्ष पूर्वक सभी पड़ावों को पार करते हुए वे इंटर ग्रुप काम्प्टीशन नोएडा के लिए चयनित हुए। उन्होंने 1 नवंबर 2023 से 10 नवंबर 2023 तक नोएडा में आयोजित इस इंटर ग्रुप काम्प्टीशन में प्रतिभाग कर विजय प्राप्त की। उन्हें सभी जगह अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन कैंप्स में उन्हें पुरस्कार स्वरूप फुल किट दी गई, जिसमें बेल्ट केप, सभी उपकरणों सहित एन.सी.सी ड्रेस, ट्रेक सूट, डी एम.एस. बूट्स, हेकल, ग्लव्स, फुल सेरेमोनियल और स्पेड्स थे। जब यह विजेता विद्यार्थी विद्यालय आया। तो उसका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय प्राचार्या गरिमा सिंह तथा वाइस प्रिंसिपल अभिनव चौधरी ने उसे हार्दिक बधाई दी तथा उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि धैर्य और सतत अभ्यास ही सफलता दिलाने में सहायक होता है। विद्यालय निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने भी अधिकृत मित्तल को बधाई देते हुए कहा कि यदि मन में उत्साह है, उमंग है, दृढ़ संकल्प है, तो किसी प्रकार की कोई बाधा हमें मंजिल तक पहुँचने से नहीं रोक सकती। इसी के साथ उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply