अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब सहारनपुर के जिला अध्यक्ष बने दुर्गेश शर्मा

0

सहारनपुर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के द्वारा उनका मनोनयन किया गया और गागलहेडी के पत्रकार दुर्गेश शर्मा को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्गेश शर्मा बहुत ही कर्मठ एवम लगनशील कार्यकर्ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने उन्हे आज नियुक्ति पत्र दिया है। ‌नियुक्त पत्र देने वालो मे डी सी मुदगल राष्ट्रीय सलाहकार, अशोक कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक कुमार सैनी, राष्ट्रीय सचिव बेनी प्रसाद, राष्ट्रीय सह सचिव अजीत त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव, शशिकांत त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष, अभय प्रताप वंश भारद्वाज आयुष गुप्ता और कुलदीप कश्यप अजय त्यागी संजीव विश्वकर्मा संरक्षक अरविंद चौहान मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र लेने के बाद दुर्गेश शर्मा ने कहा है कि मैं पत्रकारों के लिए पूरी ईमानदारी एवम निष्ठा के साथ कार्य करूंगा और पत्रकारों के मान सम्मान की हमेशा रक्षा करूंगा और किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा अगर किसी भी पत्रकार भाई को रात को भी मेरी जरूरत पड़ी तो मै हमेशा उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलूंगा और हमेशा पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए सबसे आगे खड़ा मिलूंगा। दुर्गेश शर्मा के अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे सहारनपुर जिले के पत्रकारों को बहुत खुशी हुई है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply