इन्दौर (म.प्र.) से जितेन्द्र व्यास की रिपोर्ट ✍️
इंदौर (म.प्र.) परशुराम जयंती के अवसर पर विश्व ब्राह्मण समाज संघ की मातृशक्तियों ने रविवार को भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली। इसमें इंदौर सहित पूरे प्रदेशभर से हजारों ब्राह्मण समाज जन सम्मिलित हुए। संभवत: प्रदेश की पहली ऐसी यात्रा जिसमें मातृशक्तियों ने पूरी यात्रा की कमान संभाली। जय परशुराम के जयकारे गूंजे। आयोजन प्रमुख जया मिलिंद तिवारी व योगेंद्र महंत ने बताया कि परशुराम जयंती के अवसर पर पिछले 10 वर्षों से अनवरत जारी भव्य परशुराम शोभायात्रा रविवार को निकली, यात्रा की शुरूआत भगवान परशुराम का पूजन अर्चन करके हुई, फूलों से सजे रथ पर सवार होकर भगवान परशुराम भक्तों को दर्शन देने निकले यह शोभा यात्रा का दसवां वर्ष है। इस पूरी शोभायात्रा की कमान ब्राह्मण समाज की मातृशक्तियों ने संभाली। इस यात्रा में ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के समाजजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। भक्तो ने जगह जगह भगवान परशुराम का पूजन अर्चन और आरती की। यात्रा में रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास, सहित साधु संत, वरिष्ठ समाजजन भी सम्मिलित हुए। इंदौर सहित पूरे प्रदेश भर के समाज जन मोजूद रहे। इस यात्रा में घोड़े बग्घी पर ब्राह्मण बटुक रहे, वही बैंड बाजे की धुन पर महिलाएं नाचते गाते युवा भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।
यह यात्रा रणजीत हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर पर समाप्त हुई। अन्नपूर्णा मंदिर पर भगवान परशुराम की महाआरती की गई।
इसमें हजारों समाजजन सम्मिलित हुए।यात्रा में विधायक रमेश मेंदोला, योगेंद्र महंत, सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रमिला शर्मा, अनुराधा शर्मा, प्रीति जैन, कल्पना पटवा, कामाख्या, ज्योति शर्मा, पूनम मिश्रा, मोनिका दुबे, संगीता शर्मा, दीपिका शर्मा, रश्मि पुरोहित, वर्षा, पवन शर्मा, सीमा ओझा, चंद तिवारी, पूनम दिक्षित, प्रफुल्ल शर्मा,वर्षा शर्मा, अनीता गोल्ड, उमा शर्मा, सीमा शर्मा, उर्मिला तिवारी, रंजना शर्मा, गीता व्यास, श्रेया व्यास सहित अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे। ब्राह्मण सेवा संगठन की पूरी टीम परशुराम यात्रा में शामिल हुई। भव्य आयोजन की सभी ने जया दीदी को बधाई दी। ब्राह्मण सेवा संगठन अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, महामंत्री जितेंन्द्र व्यास, अशोक शर्मा अन्य पदाधिकारी और मातृशक्ति इस आयोजन में शामिल रहे।