मध्य प्रदेश प्रभारी अनुराधा शर्मा की रिपोर्ट
सुषमा अश्विन शर्मा को राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित। टीबी (क्षय) उन्मूलन हेतु केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान के अंतर्गत इंदौर की मल्हारगंज लाल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन पद पर पदस्थ सुषमा अश्विन शर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उस समर्पण और कार्यकुशलता का प्रतीक है, जिसे सुषमा शर्मा ने अपने दायित्व निर्वहन के दौरान प्रदर्शित किया। क्षय रोग की रोकथाम, समय पर जांच एवं जागरूकता अभियान के लिए उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई, जिससे सैकड़ों मरीजों को समय पर उपचार और सही मार्गदर्शन मिल सका।
सुषमा शर्मा को मिले इस सम्मान के बाद परिवारजनों में काफी उत्साह है आप श्री महेश चंद्र जी शर्मा एवं श्रीमती नलिनी जी शर्मा (दसई वाले) सुदामा नगर की छोटी पुत्र वधू है व सुरेशचंद्र उपाध्याय (अध्यक्ष ओदुंबर ब्राह्मण समाज नागदा जंक्शन) एवं श्रीमती पुष्पा उपाध्याय की पुत्री है व श्री अश्विन शर्मा (ओदुंबर ब्राह्मण महासंघ युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंदौर महासभा के सक्रिय कार्यकर्ता) की धर्म पत्नी है एवं परिवारजनों में अतुल शर्मा, पूर्ति शर्मा, निधि गौतम, उमरेन्द्र सिंह जी गौतम, नितेश उपाध्याय, सविता उपाध्याय, नीलिमा चौधरी, ज्ञान चौधरी व संपूर्ण परिवार एवं सहकर्मियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में गर्व का क्षण है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है कि ईमानदारी, सेवा भावना और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।