विकासखंड नजीबाबाद में कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्षों में किए गए कार्य व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट

आज विकास खंड नजीबाबाद में कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें उत्तर प्रदेश योगी सरकार के सफलतापूर्वक चार सालों में किये कार्यो व जन कल्याणकारी योजनाओं व किसान हितकारी योजनाओं को जनता के सामने बताया गया। मंचासीन वक्ताओं ने योगी सरकार को सभी वर्गों की हितैषी बताया और योगी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर जनता के बीच विकास को लेकर कार्य कर रही है। जनता मे योगी सरकार के प्रति जोश है। प्रदेश से भ्रष्टाचार और अपराध खत्म हो चुका है।जनता भाजपा सरकार के कारियों को याद कर रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, बीडीओ विजय कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ संजीव कुमार, कृषि वैज्ञानिक डा नरेंद्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डा विनोद पाल सिंह, तहसीलदार श्री राधेश्याम शर्मा, एडीओ कृषि श्याम सिंह, कार्यक्रम प्रभारी विक्रम सिंह, कृषि अधिकारी रामकिशन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मौ रमजान, भाजपा जिला मंत्री बलराज त्यागी, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार, भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार, पूर्व प्रधान रिषिराम, सरफराज,हरपाल सिंह व निहाल सिंह आदि अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग व किसान मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply