भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्योहारा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट

स्योहारा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्योहारा पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मुरादाबाद रोड स्थित लक्ष्य कॉलेज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे जहाँ पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ,भाजपा जिला अध्यक्ष मुरादाबाद राजपाल सिंह चौहान, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि , जिला अध्यक्ष भाजपा सुभाष बाल्मीकि ,अनुराग चौहान,उबेद इंजीनियर आदि ने स्वागत किया।
इस मौके पर स्वतंत्र देव् सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश के विकास का एक मात्र विकल्प है इसलिए उन्होंने सभी से आह्वान किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों को सदा मज़बूत करते हुए देश को भष्टाचार मुक्त करने में सहयोग दें।
इसके अलावा धामपुर मार्ग पर भाग्यश्री बैंकट हाल में प्रदेश अध्यक्ष का मण्डल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विनीत देवरा,व अन्य भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जोरदार स्वागत किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply