विनोद शर्मा की रिपोर्ट
जनपद एटा :- कासगंज के अमापुर विधानसभा से वर्तमान बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह लोधी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।
एटा जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुचने पर चिकित्सको उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि देवेंद्र प्रताप सिंह लोधी पूर्व में भी विधायक रह चुके हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद एटा उनके विधानसभा क्षेत्र में कोहराम मच गया।