नजीबाबाद के चंद्रयान होटल में आज भाजपा समस्या समाधान बैठक का आयोजन हुआ

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट

नजीबाबाद के चंद्रायन होटल में समस्याओं के समाधान हेतु जन हित में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर भाजपा समस्या समाधान बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही। जिसने प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। उपरोक्त सभी शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
दो विशेष शिकायतों में उपजिलाधिकारी नजीबाबाद और तहसीलदार नजीबाबाद से उनके कार्यालय में वार्ता की गई।
किसानों के एक विशेष निवेदन पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्र मंडी समिति SFC सैंटर नजीबाबाद का भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने निरीक्षण किया। SFC सैंटर प्रभारी बाल सिंह ने बताया कि इस बार सरकारी गेहूं खरीद टारगेट से दुगनी की गई है। सरकारी टारगेट आठ हजार कुंतल था जबकि खरीद सोलह हजार कुंतल की गई है। क्षेत्र के 310 किसानों से 16 हजार कुंतल गेहूं खरीद की गई। इस सरकारी गेहूं खरीद की कीमत 3 करोड़ 16 लाख रुपए किसानों के खाते में दिये गये है। इतनी बड़ी गेहूं खरीद करना भाजपा योगी सरकार का किसानों के लिए आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समस्या समाधान बैठक में पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा सभासद संजीव कुमार, भाजपा कार्यकर्ता विनय कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री किमो नरोत्तम त्यागी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा ट्रेड यूनियन जिला उपाध्यक्ष ओमकार शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता सुशीला गुप्ता, विजयपाल सिंह, महिपाल सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply