पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस नजीबाबाद में भाजपा जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट

पी डबलू डी गेस्ट हाऊस नजीबाबाद में भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पी डबलू डी गेस्ट हाऊस नजीबाबाद में समस्याओं के समाधान हेतु जन हित में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।
आज भाजपा जन कार्यक्रम में पांच शिकायतें प्राप्त हुई।
शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।
भाजपा जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम में भाजपा सरकार की किसान हितैषी और जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किये गये प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर- भाजपा पूर्व जिला मंत्री ओमकार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मौ रमजान, भाजपा नेता भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा चौधरी विक्रम सिंह खोबे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश राजपूत, भाजपा कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता सुशीला गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजीव चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री किमो नरोत्तम त्यागी, राकेश कुमार,सुरेश कुमार, अर्जुन सिंह, नरेंद्र कुमार,राजपाल सिंह, सोमदत्त शर्मा,शाकिर,फैजाना,समरीन जहां,प्रीती,नवीन, विजयपाल,सुखदेव, कामेंद्र सिंह,बचन सिंह,मलखान, निर्मल कुमार व शीशराम सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply