ग्राम रघुनाथपुर में भाजपा नेता चौधरी विक्रम सिंह खोबे ने किसान चौपाल का आयोजन किया

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट
विधान सभा क्षेत्र नजीबाबाद के ग्राम रघुनाथपुर में एक किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता चौधरी विक्रम सिंह खोबे ने भाजपा सरकार की किसान हितैषी और जन कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र के किसान भाइयों को अवगत कराया। चौपाल सभा को सम्बोधित करते हुए चौधरी विक्रम सिंह खोबे ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार समाज के सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव के समान रुप से निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में आम जनता अपने आप को हर प्रकार से सुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा नेता चौधरी विक्रम सिंह खोबे ने उपस्थित सभी लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आवाह्न किया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदप्रकाश त्यागी और संचालन भाजपा सैक्टर संयोजक अतुल कुमार त्यागी ने किया।

इस अवसर पर- चौपाल कार्यक्रम संयोजक मुकेश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुदित त्यागी,अभिनव त्यागी, कल्लन शर्मा, ब्रहमप्रकाश विश्वकर्मा,मदन कश्यप,बबलू शर्मा,मौ हनीफ,सुनील कश्यप, अशोक त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, हरफूल सिंह, नागेंद्र सिंह व हेमेंद्र सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply