मुस्लिम फंड भोजपुर किरतपुर शाखा ने जरूरतमंदों को लिहाफो का किया वितरण

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

मुस्लिम फंड किरतपुर की भोजपुर शाखा पर जरूरतमंदों को लिहाफो का वितरण किया गया। शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगीना विधानसभा क्षेत्र विधायक मनोज पारस ने कहा कि गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करना शवाब का काम है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम फंड किरतपुर की ओर से प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए लिहाफो का वितरण किया जाता है। यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने मुस्लिम फंड द्वारा जनहित में चलाए जा रहे अन्य कार्यों की की भी सराहना की। कार्यक्रम में सदर मुस्लिम फंड साइम राजा ने मुस्लिम फंड द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कहा कि भोजपुर क्षेत्र में लोगों का ऐसा ही सहयोग मिलता रहा तो क्षेत्र भोजपुर में डिग्री कॉलेज अस्पताल की स्थापना मुस्लिम फंड की ओर से की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक मनोज पारस व मुस्लिम फंड के सदर साइम राजा सहित अन्य वक्ताओं ने भोजपुर शाखा प्रबंधक के कार्यों की सराहना की। और कहां कि उनके प्रबंधन में शाखा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को यशपाल सिंह, अल्तमश राइन, वेदपाल पूर्व प्रधान खेड़ी, हबीब अहमद, यूनुस जिला पंचायत सदस्य, नसीम अर्शी, जावेद खान, हकीम अब्दुल सलाम, काजी तारीक अली, मुशर्रफ प्रधान, एहसान वाजिद प्रधान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुस्लिम फंड के सेक्रेटरी हसीन उद्दीन महाप्रबंधक, अकील उद्दीन राशिद एडवोकेट मरगूब अजीम आदि ने मुस्लिम फंड के कार्यों पर प्रकाश डाला। शेख जाहिद पूर्व प्रधान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के आयोजन में तौफीक अहमद, अयूब शाह, शाकिर मलिक, सतीश कुमार, दीपक कुमार, गजेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply