नव वर्ष पर विकास कार्यो को गति देने के लिए पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील ने सभासदों पालिका कर्मचारियों अधिकारियों के साथ की बैठक

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा नगर पालिका के सभागार कक्ष में नव वर्ष पर शहर में विकास कार्यो को गति देने और पालिका कर्मचारियों को जनता के काम को तत्काल रूप से करने के लिए बैठक बुलाई गई। बैठक में नगर पालिका के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की गई इसी के साथ सभासदों द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए शहर को स्वच्छ और बीमारी मुक्त बनाने के लिए परामर्श लिया गया। पालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया जिस तरह से शहर की जनता जानती है नगरपालिका स्योहारा एक बार मुख्यमंत्री द्वारा स्योहारा एक नंबर की नगरपालिका का अवार्ड ले चुकी है। इसी वजह से यह बैठक बुलाई गई है ताकि आगे भी स्योहारा नगर पालिका जनपद बिजनौर का नाम रोशन कर सकें।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply