किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले पशु शाला मुआवजा तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर किसानों का 51 वे भी दिन जारी रहा धरनाकिसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले पशु शाला मुआवजा तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर किसानों का 51 वे भी दिन जारी रहा धरनाकिसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले पशु शाला मुआवजा तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर किसानों का 51 वे भी दिन जारी रहा धरनाकिसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले पशु शाला मुआवजा तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर किसानों का 51 वे भी दिन जारी रहा धरना

0

शिवाला कला से सुभाष सिंह की रिपोर्ट✍️

मध्य गंगा नहर फेज 2 खंड 3 अमरोहा ग्राम पृथ्वीपुर अकौधा के लिंक मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह का काकरान के नेतृत्व में किसानों की पशुशाला के मुआवजे तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर धरना 51 वे दिन भी जारी रहा।
सिंचाई विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसान धरना स्थल पर मजबूती के साथ डटे हुए है। सिंचाई विभाग की नाकामी के कारण किसानों में काफी रोष है।
सर्दी के समय मे भी किसानों की कोई सुनवाई नही हो रही है। किसान नेता गजराज सिंह ने कहा कि जितनी लापरवाही सिंचाई विभाग की तरफ से की जा रही है। वो बर्दाश्त के बाहर है सिंचाई विभाग किसानों के शान्ति प्रिय स्वभाव को किसानों की कमजोरी समझ रहा है। किसान अपनी मांगो को मनवाये बिना उठने वाले नहीं है। जल्द ही शीर्ष नेतृत्व से बात कर किसान कोई बड़ा फैसला लेंगे।
भाकियू लोकशक्ति के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेन्द्र सिंह काकरान ने बताया कि इस विषय पर शीर्ष नेतृत्व से वार्ता चल रही है।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने
धरना स्थल पर मुख्य रूप से
जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान,
तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह,
तहसील उपाध्यक्ष अनुज कुमार,
जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र प्रधान, जिला संगठन मंत्री ओमकार सिंह, ग्राम अध्यक्ष ओमवीर सिंह, सतवीर सिंह, रामपाल सिंह, रोहताशसिंह, लक्की चौधरी, योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, छोटे, राजवीर आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जिंदाबाद,
जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत, जिंदाबाद
राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज, जिंदाबाद
बिजनौर जिले की पूरी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति टीम मौजूद रही।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply