भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनिल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी का डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर सफल बनाने की अपील की

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

डा0 अनिल सिहं ने चान्दपुर विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के लिए किया जनसम्पर्क।
डा0 अनिल सिंह का चान्दपुर में भाजपा के लिए डोर-टू-डोर जनसंर्पक अभियान।
आदित्य नाथ योगी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने केे लिया दृढ़ संकल्पित होकर क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहेे है। डा0अनिल सिहं
चान्दपुर विधान सभा के प्रबल प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश करने वाले डा0 अनिल सिहं ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आदेश स्वीकार करते हुए चान्दपुर विधान सभा से घोषित भाजपा प्रत्याशी के लिए चान्दपुर और आस पास के गाॅंवों में जाकर जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए अपील की।
डा0 अनिल सिहं ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के साथ मिलकर चान्दपुर नगर में घर-घर जाकर वोट मांगें ओर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की। डा0 अनिल सिहं ने पतिया पाड़ा, पाहुली, मीरापुर, खेड़की, रोनिया, वागडपुर आदि क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी की जिताने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के विकासवादी कार्यो को जनता के सम्मुख रखा। भारतीय जनता पार्टी की विकास वादी नीतियों से जनता को अवगत कराया। डा0 अनिल से ने ग्रामीणों को बताया की सबका विकास सबका विश्वास भारतीय जनता पार्टी की धुरी है। जिससे विपक्षी घबराये हुए है। इस बार भारतीय जनता पार्टी पहले से भी अघिक सीटें जीतकर पुनः प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। किसानों के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठायें है। किसानों की मांग पर सरकार ने बिजली का बिल हाॅफ करने की घोषणा कर दी है। किसानों के गन्ने का समय से भुगतान हो इसका सरकार ने पूरा प्रबंध किया है। पिछली सरकारों में किसान के गन्नें का पेमेंट पूरा वर्ष बीत जाता था और मील मालिकों पर कोई असर नही होता था। किसान अपने आप को ठगा महसूस करता था। और उसकी कोई सुनवाई नही होती थी। आज बदलाव साफ दिखता है समय से पेराई सत्र शुरू होता है। और गन्ने के भुगतान के लिए साल-साल भर इंतजार नही करना पड़ता।
आज गांव की बहु-बेटियां सुरक्षित है। आज चिकित्सा और शि़क्षा के क्षेत्र में क्रान्ति आ गई है। भ्रष्टाचारी नेताओं को जनता ने नकार दिया है। आज योगी जी के काम की चर्चा हर जगह है। जनता उनके कामों से खुश है। बिजली की निर्बाध पूर्ति से किसान की आय बढ़ी है। नये रोजगारों का सृजन हो रहा है। इस विकास को और अधिक तीव्र गति प्रदान करने के लिए आदित्य नाथ योगी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने क्षेत्र की प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट देकर सफल बनाये।
आपका वोट बहुत कीमती है उसका सही दिशा में और राष्ट्रकल्याण के लिए प्रयोग करें।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply