नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्योहारा थानाध्यक्ष ने की बैंकों की चेकिंग,बैंक द्वारा बड़े लेन-देन करने पर पुलिस को दें सूचना

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहार:- नागरिकों की सुरक्षा को लेकर थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने चलाया बैंको में चेकिंग अभियान। क्षेत्रवासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को स्थानीय थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने नगर के सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया है क्षेत्रवासियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उसी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसी भी नागरिक को अपने लेनदेन करते समय किसी परेशानी का सामना ना हो और कोई भी और सामाजिक व्यक्ति किसी भी नागरिक पर बुरी नजर ना रख सके।पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे असामाजिक व्यक्तियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कोई भी नागरिक नगर के किसी भी बैंकों से कैश लेकर जाते समय किसी भी व्यक्ति पर कोई शक अगर होता है तो ऐसे व्यक्ति की तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। यदि कोई क्षेत्रवासी बड़े रकम बैंकों से निकालता है तो उसकी जानकारी तुरंत पहले पुलिस प्रशासन को दें। पुलिस प्रशासन द्वारा आप को आपके पैसों के साथ पुलिस आपके घर तक छोड़ कर आएगी। आपकी सुरक्षा पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सभी नगर व क्षेत्र वासी नगर से क्राइम को खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आपके सहयोग से ही पुलिस आपको क्राइम मुक्त क्षेत्र दे पाएगी। आपका सहयोग पुलिस प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार उप निरीक्षक मीनाक्षी गुप्ता कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम कांस्टेबल शाहनवाज अहमद नितिन चौधरी राजन ठाकुर विक्रांत सोमपाल सिंह भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply