नजीबाबाद में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। आज नजीबाबाद जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधीर भुईयार जी के नेतृत्व में पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष द्वारा केक काटकर व सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर भुईयार ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर चलने की सलाह दी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा माइक्रोडोनेशन अभियान की शुभारंभ होने पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को 5 से लेकर 1000 तक की डोनेशन नमो ऐप के माध्यम से डोनेट करके भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने की बात कही। इससे मजबूत भाजपा मजबूत राष्ट्रबनेगा। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर भुईयार सहित जिला उपाध्यक्ष ओमकार आजाद, नकुल अग्रवाल, देवराज सहगल, रणवीर सिंह निराला, कोमल हल्दिया, ललित पाल, कुलदीप सिंह,
करूण पाल, हरिओम जाटव, शंकर भारती व अनुसूचित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply