आमने-सामने की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

सहसपुर:-
स्थानीय सय्यद आरिफ अली शाह दरगाह के पास मुरादाबाद/ धामपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर करीब  3 बजे कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें अज्ञात दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके से मुरादाबाद कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि तेज रफ्तार व ओवरलोड ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त समाचार के अनुसार बलेनो कार संख्या UP 25 Q/  2190 हरिद्वार से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। तभी सामने की ओर कांठ  सेओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक संख्या
UP 22T/ 1350 जो स्योहारा चीनी मिल जा रहा था।
आमने-सामने की टक्कर  से कार के परखच्चे उड़ गए। मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। घायल दंपत्ति को मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को शुरू कराया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply