नजीबाबाद :- गौशाला में हवन एवं गौ पूजन कर मनाई गई गुरु पूर्णिमा

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद विकासखंड की बृहद गौ संरक्षण केंद्र फरजपुर में व्यास पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों द्वारा हवन पूजन कर गौ माताओं को गुड़ खिलाकर देश, दुनिया, शांति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर श्याम दास जी महाराज नेतृत्व में आचार्य मुकेश आर्य एवं आर्य वीरेंद्र शर्मा जी के द्वारा वैदिक मंत्रों से हवन पूजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका में नजीबाबाद ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा राजकुमार प्रजापति, रहे यज्ञ हवन के उपरांत सभी अतिथियों ने गो माताओं को गुड खिलाकर गौ पूजन किया। बाहर से आए गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। उनहोने कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है। गौ सेवा से मनुष्य का यह लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। इसलिए हम सभी को अपनी-अपनी सहायता देकर अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर कौशल किशोर पांडे उपाध्यक्ष राष्ट्रीय गौ रक्षा दल, दिनेश कुमार राष्ट्रीय गौ रक्षा दल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, मनोज पांडे प्रदेश गोरक्षा प्रमुख, राज बहादुर चौधरी गौ रक्षा दल प्रांत अध्यक्ष मेरठ, राज किशोर अग्रवाल प्रांत अध्यक्ष अवध, अनूप गुप्ता गौ रक्षा दल अध्यक्ष हरदोई, ज्योति गुप्ता अध्यक्ष महिला मोर्चा, राजेंद्र सिंह गौ रक्षा दल अध्यक्ष रामपुर, शिखा चौधरी महिला प्रकोष्ठ गौ रक्षा दल, जिला प्रभारी हरदोई हरीश चंद्र तिवारी, जिला संयोजक संजीव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूप राम सैनी, जिला अध्यक्ष संभल पंकज बाजपेई सचिव तथा क्षेत्र से मुकेश गुप्ता, चौधरी समर सिंह, कपिल राजपूत, मनीष पाल, रोहतास सिंह, महेंद्र सिंह, चौधरी ईशम सिंह, अरविंद शर्मा, राजकुमार प्रजापति, प्रधान छोटे सिंह ग्राम प्रधान,मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र शर्मा, मयंक चौहान इत्यादि सैकड़ों लोगों ने गौ संरक्षण केंद्र पर पूजन के बाद गाय को गुड़ खिलाया गौशाला में पौधारोपण कर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्याम दास महाराज ने बताया आज 13 जुलाई से 8 अगस्त तक शिव भक्तों के लिए बृहद गौ संरक्षण केंद्र पर भंडारा लगातार चलेगा गौशाला के सफल संचालन में सभी से यथासंभव सहयोग करने की अपील करते हुए उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल एवं संचालन रूप राम सिंह ने किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply