हर घर तिरंगा 20 करोड़ घरों से ज्यादा का रखा गया लक्ष्य

0

नजीबाबादसे सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद:-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान में हर घर तिरंगा की शुरूआत कार्यकर्ताओं ने शुरू करदी है। भाजपा की नीति है कि बीस करोड़ घरों से ज्यादा घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाए इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस अभियान को लेकर प्रशासन भी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के उत्पादन की व्यवस्था की है। ये डाकघरों में उपलब्ध होंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को तिरंगे के प्रति जागरूक कर रहे हैं और अपील कर रहे हैं कि इस मुहिम को लक्ष्य से ज्यादा करके हमें एक नया इतिहास रचना है। इस अवसर पर जिला प्रमुख सोशल मीडिया रितेश सैन, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास पाल, शुभम पाल, दीपक कुमार, प्रमोद पाल, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply