चांदपुर नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्ण अवतार अग्रवाल ने अपने सुपोत्र लक्ष्य अग्रवाल के जन्मदिन पर हिंदू इंटर कॉलेज परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना कराई

0

बहादुर शाह जफर एवं विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के परिसर में ज्ञान एवं संगीत की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस वर्ष इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विनोद अग्रवाल महापौर मुरादाबाद नगर निगम, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद कुमार मित्तल, प्रबंधक इंजीनियर प्रभाष चंद्र मित्तल की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि बेनीवाल ने कहा कि हिंदू इंटर कॉलेज में मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने नगर के प्रसिद्ध व्यापारी समाजसेवी कृष्ण अवतार अग्रवाल की भूरी भूरी प्रशंसा की। बेनीवाल ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में ज्ञान कला और संगीत की देवी की प्रतिमा लगवाना युवा वर्ग अपनी सनातनी परंपराओं से अवगत कराता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को अमृत काल की ओर ले जाया जा रहा है। भाजपा द्वारा देश में ऐसे सुशासन की नींव रखी गई है कि आज का शिक्षित युवा वर्ग अब विदेशों को पलायन नहीं करता। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बालमीक, सुमन त्यागी, विनोद अग्रवाल, महेंद्र सिंह त्यागी ने संबोधित किया। हिंदू इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति पेश की। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय में डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, डॉक्टर सुभाष चंद्र कश्यप, वैज्ञानिक डॉक्टर आत्माराम जैसेअनेक डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर एवं विश्व प्रसिद्ध हस्तियां जनपद को दी हैं। विद्यालय ने 107 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किया है। कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण अवतार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने पोत्र चिरंजीव लक्ष्य अग्रवाल पुत्र विष्णु गोपाल की 18 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कराई है। इस अवसर पर उनके जेष्ठ पुत्र राम दर्शन अग्रवाल, विष्णु गोपाल अग्रवाल, डॉ दीपक अग्रवाल एवं समस्त परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान विष्णु गोपाल अग्रवाल उर्फ दीपू की पत्नी रेशू अग्रवाल ने स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार शर्मा और विनेश कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply