नजीबाबाद की होनहार छात्रा कुमारी मदीहा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया प्रथम स्थान प्राप्त

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद की होनहार छात्रा कु मदीहा ने सर्वाधिक 95.71 प्रतिशत अंक पाकर किया। विद्यालय में प्रथम स्थान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री जाहिद हुसैन की होनहार सुपुत्री कु मदीहा खान ने 95.71% अंक पाकर विद्यालय में सर्वाधिक अंक पाने का रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही अपनी कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी दूसरी बेटी नजम उस शहर ने 94.21% अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि इकरा पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जाहिद हुसैन की होनहार पुत्रियों ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में परीक्षा फल वितरण के समय विद्यालय के अध्यापकों ने होनहार छात्राओं को मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा,डा रितेश सेन, दीपक वाल्मीकि ने होनहार बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि उक्त बेटियां अपने परिजनों अपने माता-पिता गुरुजनों क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टाफ जिनके प्रयास से इन छात्राओं को सफलता मिली है उन सभी का आभार प्रकट किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply