बिजनौर आवास विकास कालोनी में ब्राह्मण समाज की बैठक में ब्राह्मणों को अपनी एकता और शक्ति का परिचय देने का आवाहन किया गया

1

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

बिजनौर। स्थानीय आवास विकास कॉलोनी में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में उपस्थित विप्र बंधुओं को संबोधित करते हुए संजय शर्मा एडवोकेट ने कहा कि हमें एकजुट होकर अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए। समाज अथवा राजनीति में संख्या बल का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने विप्रो का आह्वान करते हुए कहा कि ब्राह्मण को राजनीति में अपनी संख्या बल के आधार पर भागीदारी जमानी चाहिए। समाज में ब्राह्मण की भारी संख्या है। लेकिन सभी राजनीतिक दल हमारी एकता का प्रदर्शन न होने के कारण ब्राह्मण कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते आ रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ पंकज भारद्वाज ने कहा कि हमें अपनी एकता का प्रदर्शन करने के लिए जगह-जगह पर लगातार बैठकों का आयोजन करना पड़ेगा और अपने समाज के विभिन्न संगठनों के मुख्य मुख्य लोगों को साथ लेकर एक साझा मंच तैयार कर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा समाज को अपनी विद्वता,संख्या एवं ताकत का एहसास कराना होगा। तभी राजनीतिक दल ब्राह्मण को सम्मानजनक पद पर आने का मौका देंगे। हमें अपने महापुरुषों के जन्मोत्सव व पुण्यतिथि जैसे कार्यक्रमों पर अधिक से अधिक संख्या में इकट्ठा होना चाहिए। डी के कौशिक ने कहा कि हम अपने बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाने का कार्य जरूर करें। निकाय चुनाव में किसी भी वार्ड से लड़ने वाले अपने समाज के प्रत्याशी की स्वयं एवं संबंधों के आधार पर अन्य लोगों के द्वारा मदद करानी होगी। श्रीमती मनीषा प्रकाश शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित हितेश शर्मा एड. एवं संचालन डॉ. सत्येन्द्र शर्मा अंगिरस ने किया। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। बृज भूषण एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को भी सामाजिक बैठकों एवं राजनीति में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ एवं ब्राह्मणों की भारी संख्या की उपस्थिति में मनाए जाने का सुझाव दिया। पंडित हितेश शर्मा ने अपने काव्य पाठ एवं कहानी के माध्यम से ब्राह्मण शब्द की गरिमा एवं एकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए ब्राह्मण समाज को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मणों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारी भारी संख्या बल के आधार पर नगर पालिका बिजनौर, धामपुर एवं नजीबाबाद में ब्राह्मण वर्ग को टिकट दिया जाए। ब्राह्मण समाज का अधिकांश वोट भाजपा से जुड़ा हुआ है, इसलिए उसको भी पार्टी में उचित एवं सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए। बैठक में महेश चंद्र शर्मा, डॉ संजीव दानी, डॉ मोहित शर्मा, राजीव दानी, प्रमोद मिश्रा, सुनील भारद्वाज, श्रीमती नेहा शर्मा, शोभा शर्मा, मीनम शर्मा, आर डी शर्मा, मनीषा प्रकाश शर्मा, गौरव भारद्वाज, प्रवक्ता दिनेश शर्मा, क्रांति कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, दीपा शर्मा, विपुल कुमार, भोनेंद्र शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Discussion1 Comment

Reply To Jacqueline Cancel Reply