चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट
बिजनौर नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। 4 मई दिन रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बिजनौर में रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई शहनाई बैंकट हॉल पर संपन्न हुई।
भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को नगर के गण मान्य लोगो द्वारा बीच-बीच में चल रहे जुलूस के रूप में ब्राहमण बन्धुओ को ठंडा शरबत तथा खाने पीने की सामग्री वितरित कर पूण्य लाभ कमाया। शोभा यात्रा में मन को लुभाने वाली कई झांकियां तथा कई बैंड अपने मधुर आवाज में लोगों को मन अपनी और आकर्षित कर रहे थे।भगवान परशुराम की शोभायात्रा में नगर में क्षेत्र के हजारों ब्राहमण बन्धू शामिल रहे।