स्योहारा नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी डॉ विनीत कुमार देवरा भी उतरे मैदान में

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में जनता के चहेते नगर में अपनी साफ-सुथरी छवि रखने वाले भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर विनीत कुमार देवरा ने भी भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन कराया। बतादें कि डॉक्टर विनीत देवरा नगर के सभी वर्गों में अपनी मजबूत पकड़ रखते है। इसलिए सभी वर्गों का इनको सहयोग एवं साथ है। इनका स्वभाव भी सबसे मिलनसार एवं मधुर है। समाज के सभी वर्गों की मदद करते हैं। डॉ विनीत कुमार देवरा की परिवारिक छवि साफ-सुथरी एवं निर्विवाद है। इनकी चुनाव में कूदने पर समीकरण बदले नजर आ रहे हैं। नामांकन से पूर्व भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सक मनोज कुमार वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश रस्तोगी, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र अरोड़ा उर्फ राजू, पूर्व डिप्टी एसपी इक़बाल उज़्ज़मा, मंडल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह, युवा भाजपा नेता इंजी. ऊबैद उर रहमान, आलोक अग्रवाल, मनोज भटनागर आदि सभी ने एक जुट होकर भाजपा का चुनाव लड़ाने का संकल्प लिया। उस के बाद सभी डॉक्टर विनीत देवरा का नामांकन कराने गए सभी ने डॉक्टर विनीत देवरा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply