हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई संपन्न

1

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न हुई। शुक्रवार को हिंदू इंटर कॉलेज के में ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं की योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक जलीलपुर स्थित आठ विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी डॉक्टर कोंपल रस्तोगी के निर्देशन में आयोजित योग प्रतियोगिता कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ मोहित चौधरी द्वारा छात्रों को अनुलोम विलोम कपालभाति शीर्षासन वक्रासन भस्तीका चंद्रभेदी विभिन्न मुद्राएं एवं क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा डॉक्टर कोंपल रस्तोगी महेंद्र सिंह त्यागी द्वारा छात्र-छात्राओं के उत्तम योग प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता हेतु कुल 8 छात्राओं को चयनित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु छात्र चयनित किए गए। जिनमें दीपक कुमार गिरी ऋतिक कुमार सौरभ कुमार शिवांशु कुमार कुमारी अदिति इकरा सैफी आरुषि वर्षा रानी चयनित छात्र छात्राएं 25 मई को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में एमएस त्यागी हंसराज पंकज कुमार सुधीर कुमार अवनीश भटनागर पल्लव मदन पाल सिंह विनय शर्मा विजेंद्र सिंह छवि अग्रवाल मोनिका सिंह राशिद अली आदि का विशेष सहयोग रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Discussion1 Comment

Reply To Hello World! https://racetrack.top/go/hezwgobsmq5dinbw?hs=437e104dae06a3ffcd9605bca026cf67& Cancel Reply