द हेज़लमून स्कूल चांदपुर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

द हेज़लमून स्कूल चांदपुर से आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई ।सभी विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगे लेकर
विद्यालय परिसर से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। जिसका उद्देश्य ‘घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा’ है। सर्वप्रथम सभी बच्चों को विद्यालय प्रांगण में एकत्र कर उन्हें तिरंगे का महत्व बताया गया तदुपरांत तिरंगा रैली प्रारंभ की गई। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन सीनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रेरणा चौधरी एवं वाइस प्रिंसिपल अभिनव चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती गरिमा सिंह ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें तिरंगे की महत्ता के बारे में बताया। विद्यालय निर्देशिका श्रीमती शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा तिरंगा हमारी शान है इस पर हमारी जान कुर्बान है। हमें सदा ही अपने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply