अखिल भारतीय गुर्जर महासभा दिल्ली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक और सामाजिक बिंदुओं पर विस्तार से हुई चर्चा

0

दिल्ली से मनोज कटारिया की रिपोर्ट

  • अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, दिल्ली प्रदेश कार्य समिति की बैठक में राजनैतिक और सामाजिक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से राजनैतिक दलों द्वारा समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समाज को जो भी दल सम्मान नहीं देगा उस दल को आगामी लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
    सर्व प्रथम मुख्य अतिथि बच्चू सिंह बैंसला सहित गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पितकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी ने स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला कहा कि “गुर्जर समाज हमेशा से एक राष्ट्रवादी क़ौम रही है, जिसने देश के मान सम्मान के लिए अपनी प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र के सम्मान का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राजनैतिक दल गुर्जर समाज को उचित हिस्सेदारी देकर गाैरव बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि अब आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि राजनैतिक दल गुर्जर समाज की मांगों को पूर्ण कर सम्मान देते हुए उचित प्रतिनिधित्व देगें।
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ब्रह्मसिंह तंवर ने कहा कि “गुर्जर समाज ने सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के लिए अद्वितीय योगदान दिया है, तथा समाज हमेशा राष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकारें गुर्जर समुदाय के अधिकारों की रक्षा करते हुए समाज की मांगों को समझेंगी।
    राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी युवा गुर्जर महासभा सुन्दर चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज को जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि समाज के नौजवान साथियों को आपसी भाईचारे को मजबूत कर सड़क से संसद तक आवाज बुलन्द करनी होगी।
    महिला गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी ने कहा कि राजनैतिक दिशा और दशा के लिए एक जुटता से समाज के हितों की रक्षा करनी होगी। उत्तर प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ० एम० के० कटारिया ने संगठन की मजबूती और विस्तार करने के लिए जन जागरण अभियान चलाकर नये सदस्य बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आपसी मनमुटाव खत्म कर राष्ट्र और समाज हित में कार्य करने का आहवान किया। बैठक को आई टी सैल राष्ट्रीय संयोजक डी० एन० सिंह, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख अनिल कसाना, कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र वीर सिंह नागर, कोषाध्यक्ष विदेश भाटी एवं दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश प्रधान आदि ने सम्बोधित किया।
    कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हाल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की आयोजित बैठक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी की अध्यक्षता और राष्ट्रीय सचिव सुन्दर चौधरी एवं दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद चौधरी के संयुक्त संचालन में हुई। जिसमें गुर्जर समाज के राजनैतिक, सामाजिक और विकास एवं समृद्धि की दिशा एवं दशा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर समाज की उचित हिस्सेदारी की मांग के प्रति आवाज उठाने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में सुधीर बैंसला, गौरव खारी, लोकेश नंबरदार, ललित भड़ाना, देवेन्द्र सिंह उर्फ देवा कसाना, ममता रैक्सवाल, जोगेंद्र नागर, बब्लू गुर्जर, अश्वनी कसाना, वीरेन्द्र सिंह उर्फ विनोद गुर्जर, रवि तोंगड़, हर्षित विधूड़ी, सुभाष नंबरदार आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।

  • वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

    Leave A Reply