बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा में चन्द्र यान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर प्रसन्नता व्यक्त की गई

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा में चन्द्र यान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चन्द्र त्यागी ने कहा कि चन्द्र यान 3 का उद्देश्य चंद्रमा के पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करना है, साथ ही चंद्रमा पर आने वाले भूकंपों का अध्ययन, सतह के तापीय गुण, सतह के पास प्लाज़्मा में बदलाव और पृथ्वी तथा चंद्रमा के बीच की दूरी को सटीक रूप से मापना शामिल है। भूगोल विषय की आचार्या सदफ ने बताया कि चन्द्र यान 3 ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरा था। 23 अगस्त शाय 06 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा। कार्यक्रम प्रसारण के समय में उप प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह, प्राइमरी की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा, गौरव चौहान, चन्द्र प्रकाश , असरपालपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, मूशीर , ओम पाल सिंह, समर पाल यादव, मोहित आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply