पुलिस ने लावारिस भटक रहे एक वृद्ध व्यक्ति को सोशल मीडिया के माध्यम से पता कर परिजनों को सोपा

0

सहारनपुर से मुकेश शर्मा की रिपोर्ट

पुलिस ने एक वृद्ध व्यक्ति को सकुशल उसके घर परिजनों को सोपा। थाना कुतुब शेर सहारनपुर पुलिस द्वारा लापता बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उनके परिवार के सुपुर्द किया। थाना कुतुब शेर थाना प्रभारी चंद्र सेन सैनी ने बताया कि करीब 2 दिन से सड़क पर भटक रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति 90 वर्षीय अकबर पुत्र नूरा कुरैशी निवासी थाना पुरकाजी जो अपने घर का अता-पता नहीं बता पा रहे थे। चंद्र सिंह सैनी ने अथक प्रयास कर उसके परिजनों का पता किया तथा उन्हें सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास भटक रहे 90 वर्षीय अकबर को उनके परिजनों को सोप दिया। पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति अकबर की सोशल मीडिया पर खबर चलाकर उसके परिजनों का पता किया। बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों व जनता ने पुलिस के इस कृत्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply