उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के चांदपुर निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी कुशल क्षेम जानी

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के चांदपुर निवास स्थान पर पहुंच कर उनकी कुशल क्षेम जानी। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अपनी टीम के साथ चांदपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेरवाज पठान के निवास स्थान पर एक स्वागत समारोह के दौरान उनके कुशल क्षेम पूछी। विदित हो कि नगर पालिका चेयरपर्सन जीनत परवीनके पति वरिष्ठ समाजसेवी शेरबाज पठान मेरठ जेल से रिहा होकर जब अपने निवास स्थान पहुंचे तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उनके हाल-चाल जानने के लिए शेरबाज पठान के निवास पर पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई की इस अवसर पर अजय राय के साथ कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शेरबाज पठान को एक निर्भीक निडर और कर्तव्यनिष्ट व्यक्ति की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि शेरबाज पठान ने संपूर्ण जनपद बिजनौर में कांग्रेस पार्टी को एक सूत्र में बांधा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष समाजसेवी/ शेरबाज पठान ने एक गोष्ठी के दौरान कहा कि वह कर्म में विश्वास रखते हैं ना की भाषण बाजी में उन्होंने कहा कि वह जनपद बिजनौर को गंगा जमुनी तहजीब में पिरोकर रखने का प्रयास करेंगे। शेरबाज पठान ने रविवार की शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाओं से अपने निवास स्थान पर गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर फिरोज ठेकेदार,अनीस नाना पहलवान,शमीम सैफी,इरफान मसीतिया,असलम मैम्बर, शिवचरन सिंह, बाला सैनी नूरपुर,मीनाक्षी देवी नहटौर, नजाकत आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply