आधारशिला स्कूल में 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया छात्र-छात्राओं ने नगर में निकाली रैली

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

आधारशिला स्कूलमें 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एमडी विवेक कर्णवाल ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से लेकर सातों इमली,बाजार बजरिया, नेहरू मूर्ति,गोकुल नगर, बाईपास रोड से होते हुए पंचवटी पर पहुंचकर रैली का समापन किया। रैली में छात्र-छात्राओं एंव शिक्षक शिक्षिकाएं भारत माता की जय, देश के वीरअमर रहे आदि जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।

रैली मेंअनेक प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई। जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। रैली के दौरान पंचवटी पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

रैली के दौरान विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं उनकी पत्नी एकता कर्णवाल तथा प्रिंसीपल अनिता शर्मा स्वयं रैली में व्यवस्था बना कर चल रहे थे। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply