प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शिव जयंती मनी धूमधाम के साथ

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार को चांदपुर बिजनौर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शाम के समय बड़ी धूमधाम के साथ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाओं पुरुष,बच्चों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान त्रिमूर्ति भगवान शिव की जयंती पर ब्रह्मकुमारियों ने केक काटकर आनंद का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज योगी ब्रह्मा कुमार भारत भूषण तथा जगपाल भ्राता मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता सर्व आत्माओं के परमपिता निराकार परमात्मा शिव का भारत पर अवतरण को यादगार दिवस बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पानीपत से पधारी सर्किल इंचार्ज राज योगिनी ब्रह्माकुमारी सरला दीदी ने की। कार्यक्रम की संयोजिका चांदपुर इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी साधना दीदी के सहयोग से कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावों ने भगवान शिव जयंती महोत्सव में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महावीर भाई का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर माउंट आबू राजस्थान पानीपत बिजनौर शामली दिल्ली आदि से सैकड़ो की संख्या में ब्रह्माकुमारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत आगन्तुको को ब्रह्म भोज भी दिया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply