विनोद शर्मा की रिपोर्ट
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के दायित्व निर्धारण समिति व संगठन की महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना त्यागी तथा राष्ट्रीय संयोजक महिला विंग की राष्ट्रीय प्रभारी ममता सहगल की संस्तुति पर मोहल्ला वसुंधरा विहार बिजनौर निवासी भाजपा कार्यकत्री श्रीमती सविता शर्मा को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन में जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष रुचि गर्ग ने श्रीमती सविता शर्मा से उपयुक्त दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग हेतु चलाए जा रहे आंदोलन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना त्यागी तथा महिला विंग की राष्ट्रीय प्रभारी ममता सहगल एवं प्रदेश अध्यक्ष रुचि गर्ग से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के लिए जनपद बिजनौर में तन मन से प्रचार प्रसार कर सहयोग करने का आश्वासन दिया भाजपा नेत्री सविता शर्मा ने जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने हेतु उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।