उत्तर प्रदेश के कासगंज कांड का मुख्य आरोपी मोती सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर मोती सिंह सिपाही की हत्या में था शामिल।

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

शिढ़पुरा थाने के सिपाही की हत्या और दरोगा को बुरी तरह से घायल करने की घटना में मुख्य आरोपी मोती सिंह धीमर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि शिढ्पुरा मोती थाने के सिपाही की हत्या और दरोगा को पूरी तरह से घायल करने की घटना का मुख्य आरोपी मोती सिंह धीमर को माना जा रहा था। सिपाही की हत्या और दरोगा को बुरी तरह घायल करने के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस प्रशासन ने मोती सिंह पर 1लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। लेकिन वह तभी से पुलिस की आंखों में धूल झोंकता फिर रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोती सिंह को मुठभेड़ के दौरान मार डाला। फरार बदमाश के पास दरोगा की पिस्टल भी बरामद हुई। मोती सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply