भारतीय जनता पार्टी ने कपिल चौधरी की माता कुन्तेश देवी को ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग से जाट समाज की महिला को प्रमुख पद हेतु अपना समर्थन दिया। भाजपा समर्थित श्रीमती कुन्तेश चौधरी को ब्लॉक प्रमुख पद हेतु भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किया गया है। बुधवार को जैसे ही ब्लॉक जलीलपुर में ब्लाक प्रमुख पद हेतु श्रीमती कुन्तेश चौधरी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया वैसे ही भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं वर्तमान ब्लाक प्रमुख के खेमे में भाजपा का समर्थन ना मिलने पर मातम छा गया। ब्लाक प्रमुख के पुत्र रवि धारीवाल ने भी प्रमुख पद हेतु भाजपा का समर्थन प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा था। उनकी कारगुजारी यों के चलते भाजपा द्वारा उन्हें ठुकराए जाने पर उनके खेमे में निराशा की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि श्रीमती कुन्तेश चौधरी चांदपुर निवासी उद्यमी कपिल चौधरी की माता हैं। जो ब्लॉक जलीलपुर से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट से ब्लॉक प्रमुख पद हेतु चुनाव लड़ेगीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कुनतेश चौधरी को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर उन्हें जिताने के लिए क्षेत्र में दौड़ लगानी शुरू कर दी है। आगे आने वाला समय बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply