अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष एवं गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस जनों ने सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया

0

कोटद्वार से नितिन अग्रवाल की रिपोर्ट

कोटद्वार :-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष एवं गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस जनो द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की है।
कांग्रेस हाईकमान द्वारा चुनाव अभियान समिति का हरीश रावत को अध्यक्ष,गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष,प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष,जीत राम,तिलक राज बेहड़ ,रणजीत रावत एवँ भवन कापड़ी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर खुशी जाहिर की है।
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि हम कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं तथा सभी लोग एक जुट होकर 2022 के विधनसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।प्रदेश व देश का आम जनमानस भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से प्रताड़ित है जिसका खमियाजा भाजपा को भुगतना ही होगा।
बधाई देने वालों में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,सेवादल जिला अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा,विनोद रावत,वीरेंद्र रावत,श्रीधर बेदवाल,बीरेन्द्र पाल सिंह बिष्ट,प्रेम सिंह पयाल,आशुतोष कण्डवाल,रजनीश रावत,सौरभ पाण्डेय,महेश शाह,महेश नेगी,अतुल नेगी,दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply