ग्राम खेरूल्लापुर में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन किया गया

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत खैरुल्लाहपूर (नजीबाबाद) की ओर से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान पति एडवोकेट देवेंद्र शेट्टी अखिल भारतीय कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह निराला के सौजन्य से कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह ने फीता काटकर किया। दंगल में दूरदराज से पहलवान आए दिल्ली, झांसी, देहरादून, हरियाणा, रोहतक, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, कुरुक्षेत्र, उन्नाव और लोकल क्षेत्रीय पहलवान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुश्ती का अखाड़ा हजारों लोगों का दर्शक बना। कुल 17 पहलवानों के जोड़ों ने कुश्ती लड़ी पहले नंबर पर जावेद पहलवान जम्मू का दबदबा रहा दूसरे नंबर पर मोहम्मद अली सहारनपुर का दबदबा रहा तीसरे नंबर पर राहुल पहलवान बिजनौर की टीम का दबदबा रहा। हरि सिंह पहलवान रैफरी कुरुक्षेत्र चंद्र राम तिवारी रैफरी उन्नाव की रेख देख मे जोर आजमाइश हुए। ग्राम खैरुल्लापुर वासियों मैं खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रणवीर सिंह, निराला, प्रधान पति देवेंद्र कुमार चौधरी, तेज रतन सिंह, मास्टर अजय सिंह सूखे भगत जी, तेजपाल सिंह, कुशवाहा सूरज सिंह, कुशवाहा आढ़ती, सतपाल कुशवाहा, त्रिलोकी कुशवाहा, राजीव चौधरी, दिव्यांश चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, अभय चौधरी का मुख्य योगदान रहा। रणवीर सिंह निराला ने कहा बरसों से नजीबाबाद में दंगल होते आए हैं 2 वर्ष से करोना काल के कारण कुश्ती नहीं हो रही थी। प्रतिवर्ष दंगल किया जाया करेगा जिस से नई पीढ़ी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगी। और नशे से दूर रहेगी यह नशा मुक्ति के लिए और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छा तरीका है।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply