दी कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान दिवस पर अपने विचार रखते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

दी कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान दिवस पर अपने विचार रखते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध भिक्षु मुक्तानंद व भिक्षु करुणाकर ने बाबा साहब के सम्मुख मोमबत्ती चलाकर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि जय सिंह बौद्ध मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता ,बंधुत्वता, समता, न्याय, और आर्थिक आजादी प्रदान करता है। महासचिव धर्मपाल सिंह, व मंडल अध्यक्ष महिला विंग सुषमा बौद्ध ने अपने विचार रखते हुए महिलाओं को संविधान पढ़ने और उसका अनुसरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह बौद्ध , बौद्धाचार्य नरेंद्र कुमार ,नरेंद्र कुमार रवि , पत्रकार पुलिस दस्तक नरेंद्र कुमार , गोविंद सिंह बौद्ध आदि ने भी संविधान पर अपने विचार रखें। सविता रानी ,ममता सैनी तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद महिला विंग, तिलका शोभा ,सविता,विलियम कौर, बबली, राजबाला, राजू देवी, अनीता, सरस्वती, रिंकी ,पिंकी पूजा ,अनुराधा ,माया आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीएसआई द्वारा वीरेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण सिंह बौद्ध व संचालन कमल सिंह द्वारा किया गया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply