फोटॉन अस्पताल मुरादाबाद में अत्यंत आधुनिक चिकित्सा यंत्रों के साथ हो रहा है मरीजों का इलाज– डॉक्टर असद अंसारी हड्डी के जोड़ो का प्रत्यारोपण और लिगामेंट्स का नई तकनीक से हो रहा इलाज। (डॉक्टर फैजान)फोटॉन अस्पताल मुरादाबाद में अत्यंत आधुनिक चिकित्सा यंत्रों के साथ हो रहा है मरीजों का इलाज– डॉक्टर असद अंसारी हड्डी के जोड़ो का प्रत्यारोपण और लिगामेंट्स का नई तकनीक से हो रहा इलाज। (डॉक्टर फैजान)

0

स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा में डॉक्टर मो. इमरान के एस. के. मैमोरियल अस्पताल पर नीमा के अध्यक्ष डॉ खुर्शीद हसन और नीमा के सेक्रेटरी डॉक्टर मो. इमरान व अन्य पदाधिकारियों के तथा फोटान अस्पताल के पी.आर.ओ. कपिल कुमार विश्नोई के प्रयास से स्योहारा क्षेत्र के मरीजों को लाभ दिलाने के लिए “फोटोन अस्पताल मुरादाबाद से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक सी.एम.ई. (कंटिन्यू मेडिकल एजुकेशन मीटिंग) का आयोजन कराया गया। सी.एम.ई में “फोटोन अस्पताल” के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर असद अंसारी ने उपस्थित स्थानीय डॉक्टरों को “फोटोन अस्पताल” में आधुनिक चिकित्सा से हो रहे इलाज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में दिल और दिमाग की बीमारियों, हड्डी की बीमारियों, दूरबीन के द्वारा जनरल ऑपरेशन, महिलाओं की बीमारियों व बच्चे की डिलीवरी,गुर्दे की बीमारियों ,टी.बी और छाती की बीमारियों ,बच्चों की बीमारियों तथा मनोरोग से सम्बंधित बीमारियों का इलाज मरीजों को कम खर्च पर सफलतापूर्वक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया की ऑपरेशन और सभी जांच पर 20प्रतिशत का डिस्काउंट भी मरीजों को दिया जा रहा है। तथा अस्पताल में ही खून, मल, मूत्र ,तथा अन्य खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सी.टी स्कैन, और आई.सी.यू.में वेंटिलेटर तथा नवजात शिशुओं के लिए वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल के डायरेक्टर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद फैजान ने बताया की हड्डी की बीमारियों में भी चिकित्सा विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। घुटने एवं कूल्हे का आधुनिक तकनीक से प्रत्यारोपण, रीढ़ की हड्डी तथा डिस्क का दूरबीन द्वारा आपरेशन, कंधे एवं घुटने का भी दूरबीन से इलाज बड़ी सरलता से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। टी.बी.एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ.पुष्पेंद्र सिंह ने बताया खांसी, सांस फूलना तथा टी.बी.का संपूर्ण इलाज, कोरोना का इलाज तथा निमोनिया का इलाज भी आधुनिक तकनीक के साथ किया जा रहा है।
सी.एम.ई. में डॉक्टर खुर्शीद हसन (अध्यक्ष), डॉक्टर मोहम्मद इमरान(सैकेट्री),डॉक्टर परवेज़ अंसारी(कोषाध्यक्ष) डॉक्टर साबिर अली, डॉक्टर संजय विश्वकर्मा, डॉक्टर अदनान मारूफ, डॉक्टर नोमान मारूफ,डॉ आसिफ अंसारी, डॉ मोहम्मद जुनैद चौधरी, डॉ जुनैद जैदी, डॉक्टर अकरम अंसारी, डॉक्टर अराफात कुरेशी, डॉ नाशित अली, डॉक्टर अज़ीम खान,डॉक्टर शारिक अली, डॉक्टर जावेद अंसारी,डॉक्टर मुजीब चौधरी आदि उपस्थित रहे। सी.एम.ई.को मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से संबंधित डॉक्टर जैदी मोहम्मद वसीम रजा, मोहम्मद रफी अहमद तथा पी.आर.ओ.कपिल कुमार विश्नोई की देखरेख में कुशलता पूर्वक संपन्न हुई।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply