भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले शनिवार को तहसील चांदपुर में 16 अप्रैल को चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर बिजनौर के नेतृत्व में मासिक पंचायत की गई

0

शिवाला कला से सुभाष सिंह की रिपोर्ट✍️

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले शनिवार को तहसील चांदपुर में 16 अप्रैल को चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर बिजनौर के नेतृत्व में मासिक पंचायत की गई। जिस का संचालन जिला महासचिव कमल सिंह ने किया।
पंचायत में जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ने कहा कि आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पशुशालाओं में भिजवाया जाए। ग्राम पृथ्वीपुर अकौधा मैं पेयजल सप्लाई चालू की जाए। किसान रामपाल सिंह की पशुशाला का मुआवजा दिलवाया जाए। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। 60 वर्ष से ऊपर किसान व मजदूरों को 10हजार प्रतिमाह पेंशन दी जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पूर्ण रुप से लागू की जाए आदि समस्याओं को लेकर तहसीलदार संगीता जी को ज्ञापन सौंपा।
ब्लाक महासचिव कमल सिंह ने दो टूक कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो योजनाबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
पंचायत में मुख्य रूप से
जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान
ब्लाक महासचिव कमल सिंह
तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह
तहसील उपाध्यक्ष अनुज कुमार
जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र प्रधान
ग्राम अध्यक्ष सूरज सिंह ग्राम अध्यक्ष गजराज सिंह ओंकार सिंह नितिन कुमार भूदेव सिंह प्रकाश प्रजापति सोनू प्रजापति भारत सिंह प्रजापति नौबत सिंह कश्यप ओमप्रकाश सिंह सानू चौधरी लवी चौधरी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply