मेरठ में युवा एकता सेवा समिति संगठन की बैठक सम्पन्न हुई

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

युवा एकता सेवा समिति संगठन की बैठक सम्पन्न हुई। मेरठ में आज युवा एकता सेवा समिति संगठन के प्रदेश संरक्षक ललित चौहान के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य कार्यालय पर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों का बैठक मे हार्दिक अभिनन्दन स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की वहीं पूर्व प्रदेश प्रमुख सोनू तानिया ने नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन करने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्रदेश प्रमुख सोनू तानिया व पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार जाटव व पूर्व प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र सोम व पूर्व प्रदेश मंत्री सुधीर पटेल व युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply