उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य का नजीबाबाद में भव्य स्वागत किया गया

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

नजीबाबाद:-
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी व प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य का नगर नजीबाबाद आगमन पर व्यापारी द्वारा फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा नगर निवासी नजर खां को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद नजीबाबाद का जिला अध्यक्ष एवं अभिनव अग्रवाल एडवोकेट को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद नजीबाबाद का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2023 में हमारा संगठन को 50 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में संगठन द्वारा पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी। जिसमें संगठन द्वारा किए गए कार्य की जानकारी लिखी जाएगी। प्रदेश सचिव एवं नगर अध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी की अध्यक्षता एवं प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री अनिल कुमार सिंघल, साबिर खान, शहबाज खान, निसार, शहजाद, राजीव गुप्ता, नरेश गुप्ता, रुचिर अग्रवाल, राकिब, पंकज टॉक, मनमोहन सिंह, जितेंद्र जैन आदि मोजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply