समाजसेवी अरूण वर्मा ने तिरंगा यात्रा का पुष्प बर्षा कर किया स्वागत

0

<स्योहारा से संजय शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्योहारा:-
नगर मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर तिंरगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिंरगा यात्रा नगर के आर.एस.पी इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि तथा विधायक अशोक राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा का व्यापारी एवं भाजपा नेता अरुण ने पुष्प वर्षा कर हर्षोल्लास के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं तिरंगा यात्रा के वर्मा मेटरनिटी एवं नर्सिंग होम पहुंचने पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रसिद्ध चिकित्सक मनोज वर्मा व भाजपा नेता राजीव वर्मा ने उत्साह पूर्वक भव्य स्वागत किया और तिरंगा यात्रा मे शामिल लोगों को मिष्ठान वितरित किया। तिरंगा यात्रा नगर के 25 वार्डो में निकाली गयी । जिसका उद्देश्य हर घर तिरंगा फहराने को जागरूक करना भी रहा ।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, भाजपा नेता आलोक अग्रवाल, डॉ0 विनीत देवरा, मुकेश रस्तौगी, विपिन राणा, जिला मंत्री शुभम चौहान, पियुष रस्तौगी, नगर अध्यक्ष नैपाल सिंह,महामंत्री महेंद्र सैनी,अनिल जैन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अनित रस्तौगी, सत्यदेव त्यागी, मनोज भटनागर, शंशाक विश्नोई, अरविंद ढाक, अमित शर्मा, रवि भटनागर, शुभम कौशिक, अविनाश जोशी, सजीव जैन, अन्नत जैन, उत्कर्ष जैन, चंदकान्त त्यागी, प्रशु नैगी आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply